राज्यवर्धन पर जयंत चौधरी ने किया कटाक्ष, कहा- 'काटोगे फसल कच्ची, तो तुम्हारी हार पक्की'
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Apr, 2019 03:31 PM
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि "काटोगे फ़सल कच्ची, तुम्हारी हार पक्की." उन्होंने ट्वीट के साथ एक राज्यवर्धन की फोटो भी शेयर की है...
लखनऊः राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि "काटोगे फ़सल कच्ची, तुम्हारी हार पक्की." उन्होंने ट्वीट के साथ एक राज्यवर्धन की फोटो भी शेयर की है।
जयंत चौधरी ने इससे पहले पीएम मोदी पर हमला कर चर्चा में आए। उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि ये आपको शराबी कहें, ये आपको मिलावटी कहें तो मैंने भी इनके लिए नाम सोच रखा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
बता दें कि जयंत चौधरी बागपत से महागठबंधन के साझा उम्मीदवार हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा और रालोद का गठबंधन है। सीट बटवारे में बसपा को 38 सपा को 37 और रालोद को तीन सीटें मिली हैं। अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए छोड़ीं गई हैं।