Jaunpur News: पूर्व सांसद उमाकांत यादव और उनके दो पुत्रों पर FIR दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप

Edited By Mamta Yadav,Updated: 31 Aug, 2024 08:07 PM

jaunpur news fir registered against former mp umakant yadav and his two sons

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मछली शहर लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के जेल में बंद पूर्व सांसद उमाकांत यादव व उनके दो पुत्रों के विरुद्ध जिले के शाहगंज कोतवाली में शुक्रवार की शाम को रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मछली शहर लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के जेल में बंद पूर्व सांसद उमाकांत यादव व उनके दो पुत्रों के विरुद्ध जिले के शाहगंज कोतवाली में शुक्रवार की शाम को रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शाहगंज के निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल के प्रार्थना पत्र पर हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे जेल में बंद पूर्व सांसद उमाकांत यादव और उनके दो पुत्रों दिनेश कांत व रविकांत के विरुद्ध शाहगंज कोतवाली में रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
PunjabKesari
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
उन्होंने बताया कि भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल और पूर्व चेयरमैन पति प्रदीप जायसवाल पुत्रगण प्यारे लाल जायसवाल व्यवसाय और सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने तहरीर देकर आरोप लगाया कि दबंग भूमाफिया अपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित रहने वाले उमाकांत यादव व उनके बेटे दिनेशकांत यादव और रविकांत यादव काफी दिनों से रंगदारी मांग रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में भी उनको जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी शिकायत कोतवाली में एक नवंबर 2021 को जन सुनवाई के माध्यम से दिया गया था। उस दौरान पीड़ित को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन अभियुक्त के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वर्तमान में जेल में बंद हैं उमाकांत यादव
गौरतलब है कि वर्तमान समय में उमाकांत यादव जिला कारागार में अन्य मामलों में निरुद्ध हैं। आरोप है कि जेल से ही अपने बेटों के साथ साजिश रचकर रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुटी। राजनीतिक विरोध के चलते यह झूठा आरोप लगाया जा रहा है। आरोप निराधार हैं कृपया इसका सही से जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!