MCD एकीकरण बिल पर बोले संजय सिंह- लोकतंत्र और संविधान का गला घोंट रही भाजपा

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Apr, 2022 01:33 PM

jai singh bjp strangling democracy and constitution

आम आदमी पार्टी  और  उत्तर प्रदेश के  प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि MCD पर फैसला लेने का अधिकार दिल्ली सरकार को है। जिस पर दिल्ली सरकार  विधानसभा में फैसला लेती है। उसके बावजूद भी...

लखनऊ / दिल्ली: आम आदमी पार्टी  और  उत्तर प्रदेश के  प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि MCD पर फैसला लेने का अधिकार दिल्ली सरकार को है। जिस पर दिल्ली सरकार  विधानसभा में फैसला लेती है। उसके बावजूद भी केन्द्र सरकार  गैरकानूनी MCD एकीकरण बिल लाकर राज्य के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र,संविधान का गला घोंट रही है। इस बिल को रोकने के लिए संजय सिंह ने राज्यसभा को एक पत्र दिया है।  उन्होंने कहा कि कहा कि यह कानून  गैरकानूनी है, इस कानून से लोकतंत्र के संघीय ढांचे की हत्या करने की साजिश की जा रही है।

 

दरअसल, लोकसभा में  बुधवार को दिल्ली नगर निगम एकीकरण बिल पारित कर दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश और लोकसभा द्वारा पारित किए गए इस बिल के मुताबिक दिल्ली में तीन नगर निगमों का एकीकरण करके एक ही नगर निगम बनाया जाएगा।
 


इस बिल में पार्षदों की संख्या ज्यादा से ज्यादा 250 तक रखने का प्रस्ताव है। तीनों नगर निगमों के एकीकरण के लिए डीलिमिटेशन की प्रक्रिया की जाएगी।  आम आदमी और विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही है।
 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!