गला काटकर पत्नी की हत्या, बच्चों को लेकर पूरा परिवार फरार... पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Sep, 2026 08:02 AM

woman strangled to no more in agra husband and family absconding

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के पीलीपोखर गांव में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी 30 वर्षीय पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को हुई इस घटना के बाद आरोपी पति और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। मृतका किरण के भाई ललित ने पुलिस को दी...

Agra News: आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के पीलीपोखर गांव में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी 30 वर्षीय पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को हुई इस घटना के बाद आरोपी पति और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। मृतका किरण के भाई ललित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी 2018 में विवेक के साथ हुई थी। शादी में करीब 30 लाख रुपए खर्च हुए थे। आरोप है कि शादी के बाद भी विवेक और उसके परिजन लगातार रुपयों की मांग करते थे, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद था। दंपति के 2 बेटे हैं।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को विवेक और उसके परिजनों ने कथित तौर पर किरण पर पहले लोहे की छड़ से हमला किया और बाद में चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद विवेक और उसके परिवार के लोग किरण के दोनों बेटों को लेकर फरार हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त देवेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो किरण का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था और उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे।

ये भी पढ़ें:- घरेलू विवाद में हैवान बना पति: 3 साल पहले हुई थी शादी, अब गर्भ में पल रहे बच्चे समेत पत्नी को उतारा मौ/त के घाट

पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी के दोस्तों और रिश्तेदारों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मृतका के भाई ललित ने खंदौली थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!