'8 दिन में फटेगा बम...' ताजमहल के पास रिसॉर्ट को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, डॉग स्क्वाड ने खंगाला चप्पा-चप्पा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Sep, 2026 07:31 AM

bomb will go off in 8 days  panic after threat to blow up resort near taj mahal

विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल के बेहद करीब स्थित एक रिसॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। ताजगंज इलाके में जलमा संस्थान के पास बने ताज रिजॉर्ट को भेजे गए इस ईमेल में दावा किया गया था कि परिसर में बम...

Agra News: विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल के बेहद करीब स्थित एक रिसॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। ताजगंज इलाके में जलमा संस्थान के पास बने ताज रिजॉर्ट को भेजे गए इस ईमेल में दावा किया गया था कि परिसर में बम छिपाया गया है, जो अगले 8 दिनों के भीतर कभी भी फट सकता है। धमकी मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत बम निरोधक दस्ते (BDS) को मौके पर भेजा गया।

रिसॉर्ट के मालिक महेश कर्दम को जैसे ही यह ईमेल मिला, उन्होंने बिना समय गंवाए स्थानीय पुलिस और साइबर सेल को इसकी सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीपी (ताज सुरक्षा) यतेंद्र नागर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और बम डिस्पोजल स्क्वाड मौके पर पहुंचा। एहतियात के तौर पर रिसॉर्ट और आसपास के इलाके में घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें:- 2,799 रुपए की किस्त के लिए युवक का खून निकालकर बेचा, 4 दिन बनाया बंधक... 2 गिरफ्तार

सुरक्षा टीमों ने रिसॉर्ट के कमरों, लॉन, रिसेप्शन और पार्किंग सहित हर कोने की बारीकी से जांच की। कई घंटों तक चले इस खोजी अभियान के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, क्योंकि जांच में कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस प्रशासन का मानना है कि यह किसी की शरारत या सनसनी फैलाने की कोशिश हो सकती है, हालांकि सुरक्षा के लिहाज से कोई जोखिम नहीं लिया जा रहा है।

धमकी भले ही फर्जी निकली हो, लेकिन पुलिस इस मामले को हल्के में नहीं ले रही है। एसीपी यतेंद्र नागर ने बताया कि ईमेल के डिजिटल साक्ष्य और हेडर डिटेल्स साइबर सेल को सौंप दी गई हैं। साइबर विशेषज्ञों की टीम ईमेल के IP एड्रेस और सर्वर के जरिए भेजने वाले का सुराग लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जी धमकी के पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश है या फिर पर्यटन नगरी का माहौल खराब करने की साजिश।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!