Greater Noida वेस्ट में उल्लुओं का आतंक: 6 लोगों को झपट्टा मार किया लहूलुहान, वन विभाग ने ऐसे पाया काबू

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Sep, 2026 10:00 AM

greater noida west 7 owls causing panic in a society have been caught

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की नामी सोसाइटी ला रेजिडेंशिया में पिछले 3 दिनों से छाया खौफ का साया आखिरकार खत्म हो गया है। परिसर में अचानक शुरू हुए उल्लुओं के हमलों से सहमे लोगों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुल 8 उल्लुओं का सुरक्षित...

Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की नामी सोसाइटी ला रेजिडेंशिया में पिछले 3 दिनों से छाया खौफ का साया आखिरकार खत्म हो गया है। परिसर में अचानक शुरू हुए उल्लुओं के हमलों से सहमे लोगों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुल 8 उल्लुओं का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। पकड़े गए उल्लुओं में 2 वयस्क और 6 बच्चे शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि शाम ढलते ही लोग पार्किंग, लॉबी या वॉकवे में जाने से घबराने लगे थे। उल्लू बिना किसी आहट के अचानक ऊपर से आते और लोगों के सिर पर चोंच मारकर हमला कर देते थे। इस रहस्यमयी और अचानक हुए हमले में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। कई लोगों के सिर से खून तक बह निकला, जिसके बाद बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का रात में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया था।

ये भी पढ़ें:- Mathura में 12 करोड़ की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: पुराना नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, मां-बहन संग गिरफ्तार

सोसाइटी निवासी बिजॉय त्रिपाठी ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि बुधवार रात 11 बजे जब वह दफ्तर से लौटकर पार्किंग से फ्लैट की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक पीछे से एक उल्लू ने उनके सिर पर हमला कर दिया। बिजॉय कुछ समझ पाते, इससे पहले उल्लू ने दोबारा झपट्टा मार दिया। खून बहने पर उन्हें तुरंत अस्पताल जाना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के साथ टेटनेस और जरूरी इंजेक्शन लगाए।

लगातार हो रही इन घटनाओं से त्रस्त होकर निवासियों ने वन विभाग से गुहार लगाई थी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक पूरे परिवार (8 उल्लुओं) को रेस्क्यू कर लिया है। वन विभाग अब इन्हें किसी सुरक्षित और प्राकृतिक जंगल वाले इलाके में छोड़ने की तैयारी कर रहा है। रेस्क्यू के बाद अब सोसाइटी के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!