कीचड़ ने छीन ली नवजात की सांसें: 2 घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस, दर्द से तड़पती रही मां

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Sep, 2026 07:33 AM

ambulance stuck on road for 2 hours woman in labour pains

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से स्वास्थ्य सेवाओं और जर्जर बुनियादी ढांचे की पोल खोलती एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां बाह तहसील के गढ़वार गांव में सड़क की बदहाली एक नवजात बच्ची की मौत का कारण बन गई। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को अस्पताल ले जा रही...

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से स्वास्थ्य सेवाओं और जर्जर बुनियादी ढांचे की पोल खोलती एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां बाह तहसील के गढ़वार गांव में सड़क की बदहाली एक नवजात बच्ची की मौत का कारण बन गई। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को अस्पताल ले जा रही सरकारी एंबुलेंस गांव के कीचड़ भरे रास्ते पर करीब 2 घंटे तक फंसी रही। जब तक महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और नवजात ने दम तोड़ दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 2 सितंबर की बताई जा रही है। गढ़वार गांव के रहने वाले प्रदीप सिंह की पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने तुरंत 108 सरकारी एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस गांव पहुंची और पीड़िता को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई, लेकिन गांव की बदहाल सड़क पर आते ही कीचड़ और गड्ढों के कारण एंबुलेंस वहीं धंस गई।परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर काफी कोशिश की, लेकिन गाड़ी टस से मस नहीं हुई। आखिरकार ग्रामीणों को ट्रैक्टर बुलाना पड़ा। करीब 2 घंटे की भारी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को कीचड़ से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- बेटी बनाती थी संबंध, पिता करता था ब्लैकमेल: बस्ती SO कांड में बड़ा खुलासा

नवजात की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित पिता प्रदीप कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर सड़क के रख-रखाव के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदीप का सीधा आरोप है कि अगर सड़क ठीक होती और एंबुलेंस समय पर अस्पताल पहुंच जाती, तो उनकी बच्ची आज जिंदा होती। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि 5 सितंबर को तहसील दिवस के दौरान यह शिकायत उनके पास आई थी। उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) को जांच सौंप दी है और विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। एसडीएम का कहना है कि PWD की रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना को लेकर अब सूबे की राजनीति भी गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस खबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शेयर करते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। अखिलेश यादव ने सत्ता पक्ष पर हमला बोलते हुए लिखा कि इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है... बीजेपी के भ्रष्टाचार के कारण, जो अभी पैदा भी नहीं हुए हैं, उनकी भी जान जा रही है। फिलहाल, पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और पूरे इलाके में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। अब देखना यह होगा कि PWD की रिपोर्ट कब तक आती है और जिम्मेदार तंत्र पर क्या कार्रवाई होती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!