पीड़ितों की सेवा में लगे डॉक्टरों संग अभद्रता की घटना दुर्भाग्यपूर्णः शिवपाल
Edited By Ajay kumar,Updated: 03 Apr, 2020 06:06 PM

तबलीगी जमाती द्वारा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के साथ अभद्रता किए जाने के मामले पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण...
लखनऊः तबलीगी जमाती द्वारा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के साथ अभद्रता किए जाने के मामले पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना पर तत्काल कठोर कार्यवाही करे।
बता दें कि शुक्रवार को यादव ने ट्वीट करके कहा कि कोविड-19 से जंग लड़ रहे अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है।' उन्होंने कहा कि पीड़ितों की सेवा में लगे चिकित्साकर्मियों व आशा कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिस के जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों व विभिन्न संस्थाओं के स्वयंसेवकों पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जानी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन के बावजूद दिल्ली में निजामुद्दीन इलाके में स्थित तब्लीगी मरकज में मौजूद 24 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण की आशंका खतरनाक रूप से गहरा गई है। उन्होंने कहा है कि अब आवश्यक है कि जमात में शामिल होकर विभिन्न राज्यों में वापस लौटे लोग स्वयं को सेल्फ क्वारांटाइन करें और प्रशासन को इसकी सूचना दें।
Related Story

NEET के नतीजों से टूट गया डॉक्टर बनने का सपना: छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, UP में लगातार मौतों से...

'अस्पताल खोलेंगे, मोटा मुनाफा होगा...' डॉक्टर दंपत्ति ने ठग लिए ₹39 लाख, पुलिस भी रह गई हैरान

जनता से मुलाकात, बच्चों को चॉकलेट और गोशाला में सेवा... गोरखपुर दौरे पर CM Yogi का अलग अंदाज

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े एसिड अटैक! दुकान में घुसकर युवक ने 4 पर फेंका तेजाब, घटना से इलाके में...

चोरी की घटना के बाद जागा राम मंदिर ट्रस्ट: SBI की सुपर-टीम तैनात, बदला चढ़ावा गिनती का पूरा सिस्टम

2 साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, शक होने पर डॉक्टर के पास ले गई पत्नी, स्पर्म सैंपल की बात सुन...

शॉर्ट सर्किट या कुछ और? हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, धुआं छंटा तो केबिन में जो दिखा... उड़...

25 हजारी इनामी बदमाश का एनकाउंटर: लिफ्ट देकर लूटने वाले के पैर में लगी गोली, ऐसे हुआ गिरफ्तार

राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी में बड़ा खुलासा: शेयर बाजार और ब्याज पर लगाया पैसा, 2 आरोपियों की पुलिस...

'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान का आगाज़, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, CM Yogi ने पर्यावरण संरक्षण...