Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 23 Mar, 2019 03:07 PM
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने एक परिवार के चार लोगों को जमकर पीटा। इससे वे लहुलुहान हो गये। पीड़ितों में एक महिला भी है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बीते दिनों गल्ला मंडी में हुये झगड़े...
रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने एक परिवार के चार लोगों को जमकर पीटा। इससे वे लहुलुहान हो गये। पीड़ितों में एक महिला भी है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बीते दिनों गल्ला मंडी में हुये झगड़े के आरोपियों को पुलिस तलाश रही थी। पीड़ित परिवार ने उनके बारे में जानकारी पुलिस को दी थी।
उन्होंने बताया कि इससे नाराज होकर सुमित, गौरव और उनके एक साथी ने शुक्रवार रात करीब एक बजे पीड़ित के घर पर धावा बोला और महेंद्र, शैलेंद्र, ज्ञानेंद्र और शांति देवी को जमकर पीटा। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है और उनकी तलाश कर रही है।