उमस से मिलेगी राहत या बढ़ेगी आफत? IMD का अलर्ट – इन 30 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Sep, 2025 07:16 AM

imd alert  heavy rain and thunderstorm warning in these 30 districts

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि अभी भी कई जिलों में लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं, लेकिन आने वाले दिनों में उन्हें बारिश से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कई जिलों में...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि अभी भी कई जिलों में लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं, लेकिन आने वाले दिनों में उन्हें बारिश से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

15 सितंबर से बारिश की शुरुआत
आईएमडी के अनुसार 15 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में बारिश के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की भी संभावना है। ये स्थिति पूरे हफ्ते तक बनी रह सकती है।

पूर्वी यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए इस हफ्ते कोई चेतावनी नहीं दी गई है। लेकिन पूर्वी यूपी के जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बिजली गिरने (वज्रपात) और कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। येलो अलर्ट का मतलब होता है – सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम खतरनाक हो सकता है।

तापमान में गिरावट की संभावना
आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

इन जिलों में येलो अलर्ट – बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
पूर्वी यूपी के जिन ज़िलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शामिल हैं:
- बारांबकी
- गोंडा
- सीतापुर
- बहराइच
- श्रावस्ती
- बलरामपुर
- अयोध्या
- सिद्धार्थनगर
- बस्ती
- संत कबीर नगर
- महाराजगंज
- गोरखपुर
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- सोनभद्र
- मिर्जापुर
- प्रयागराज (इलाहाबाद)
- वाराणसी
- चंदौली
- गाजीपुर
- जौनपुर
- बलिया
- प्रतापगढ़
- सुल्तानपुर
- आजमगढ़
- मऊ
- देवरिया
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
इन जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि खुले में ना निकलें, पेड़ों के नीचे ना खड़े हों और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

बारिश के बावजूद उमस ने किया परेशान
हालांकि बारिश हो रही है, लेकिन कई इलाकों में उमस और नमी की वजह से लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अब लगातार बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!