अवैध संबंधों की खौफनाक सजा: कुल्हाड़ी से काटा, फिर कूड़े के ढेर में दबाया शव, लाश की हालत देश पुलिस के भी उड़े होश

Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Mar, 2025 07:37 PM

horrible punishment for illicit relations

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के चलते एक युवक की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे कूड़े के ढेर में छिपा दिया। लेकिन जानवरों के नोंचने से लोगों को पता...

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के चलते एक युवक की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे कूड़े के ढेर में छिपा दिया। लेकिन जानवरों के नोंचने से लोगों को पता चल गया। जिसके बाद मौजूदा लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी दंपत्ति को जेल भेज दिया।

पूरा मामला आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के बड़ा कछियारा के सांकुरीकलां का है। यहां हलवाई सोनू की हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई है। उसे कुल्हाड़ी से काटकर शव को कूड़े के ढेर में छिपाया गया। मगर जानवरों के नोंचने से लोगों को शक हो गया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। 

परिवार की महिला से अवैध संबंधों के शक में हत्या 
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीन दिन से लापता सोनू उम्र 24 साल का शव छह मार्च को घर से 30 मीटर की दूरी पर कूड़े के ढ़ेर में मिला था। पिता रामबरन ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।  शनिवार को पुलिस ने इस मामले में जोगेंद्र और उसकी पत्नी विमलेश उर्फ लाली को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि परिवार की महिला से अवैध संबंधों के शक में सोनू की हत्या की गई है। हत्याकांड में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। 

पुलिस की निगरानी में बच्चे का जन्म
बता दें कि इस हत्याकांड में नामजद एक महिला ने शुक्रवार की शाम अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला की भूमिका की जांच के बाद ही उसके खिलाफ कोई फैसला लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!