Edited By Ruby,Updated: 23 Jul, 2019 06:35 PM
लखनऊः गृह मंत्रालय ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली है। मंत्रालय द्वारा एक सूची जारी की गई है, जिसमें कई नेताओं से सुरक्षा वापस ली जाने की जानकारी दी गई है। सूची में सांसद सतीश चंद्र मिश्रा
लखनऊः गृह मंत्रालय ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली है। मंत्रालय द्वारा एक सूची जारी की गई है, जिसमें कई नेताओं से सुरक्षा वापस ली जाने की जानकारी दी गई है। सूची में सांसद सतीश चंद्र मिश्रा, यूपी सरकार में मंत्री सुरेश राणा, विधायक संगीत सोम को दिया गया जेड प्लस श्रेणी का ‘ब्लैक कैट’ सुरक्षा कवच केंद्र सरकार द्वारा वापस लिया जाएगा।
इसके अलावा पूर्व सांसद व विधायक अवतार सिंह, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व सांसद स्वामी सुचिदानंदारी साक्षी से वाई प्लस श्रेणी सुरक्षा कवच केंद्र सरकार द्वारा वापस लिया जाएगा।