दूल्हा नहीं गिन पाया शगुन के 2100 रुपए, भड़की दुल्हन बोली- ‘अनपढ़ से शादी ना बाबा ना’

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Jan, 2023 04:19 PM

groom could not even count shagun s 2100 rupees

त्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जिले में एक बारात का आने पर पहले स्वागत हुआ लेकिन बाद में पता लगा कि दूल्हा (Groom) अनपढ़ है तो दुल्हन (Bride)...

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जिले में एक बारात का आने पर पहले स्वागत हुआ लेकिन बाद में पता लगा कि दूल्हा (Groom) अनपढ़ है तो दुल्हन (Bride) ने शादी (Marriage) करने से साफ मना कर दिया। बता दें कि दूल्हे (Groom) के अनपढ़ होने का पता उस समय लगा जब दूल्हे को शगुन (Shagun) के नाम पर 100-100 रुपए (Rupees) के 21 नोट थमाए और कहा कि इन्हें गिनो। बस इस बात पर दूल्हे की पोल खुल गई क्योंकि वह उन रुपयों को गिन नहीं पाया। जब इस बात का पता दुल्हन (Bride) को लगा तो उनसे साफ-साफ कह दिया कि उसका पति (Husband) अंगूठा छाप, ना बाबा ना।

PunjabKesari

भड़की दुल्हन बोली- ‘अनपढ़ से शादी ना बाबा ना’
जानकारी के मुताबिक, मामला फर्रुखाबाद जिले के एक गांव का है। जहां पर पड़ोस के जिले मैनपुरी से बारात आई थी। स्वागत की सारी तैयारियां हो गईं थी। दुल्हन के परिजन और रिश्तेदार बारात में आए लोगों के स्वागत में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहते थे। इसी दौरान दूल्हे के गांव के किसी शख्स ने दुल्हन के भाई को यह बात सुना दी कि 'चलो अनपढ़ की भी बारात चढ़ ही गई'। दुल्हन ने तुरंत इस बात की सूचना अपने परिवार वालों को दी।  जिसके बाद दुल्हन के भाई ने कहा कि हम आगे की रस्म दूल्हे की एक परीक्षा लेने के बाद करेंगे। दुल्हन के भाई ने तुरंत पैसों का बंडल जेब से निकाला और दूल्हे को गिनने के लिए थमा दिया और कहा कि इनको गिनो। बस फिर क्या था दूल्हा वहीं पर फंस गया और उसकी अनपढ़ होने की पोल खुल गई।

PunjabKesari

दूल्हे के अनपढ़ होने की बात का पता लगने पर भड़की दुल्हन
आपको बता दें कि जब दुल्हन को दूल्हे के अनपढ़ होने की बात का पता चला तो वह भड़क गई। दुल्हन ने बारात और शादी में आए सभी लोगों के सामने साफ-साफ कह दिया कि मैं एक अनपढ़ लड़के से शादी नहीं करुंगी। दुल्हन ने आगे कहा कि वह ऐसे लड़के से शादी नहीं कर सकती जो अनपढ़ है और 2100 रुपए भी नही गिन पाया। दुल्हन को इस तरह भड़का देख उसके परिवार वालों ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन यह बात धीरे-धीरे आगे फैल गई और सभी जगह हड़कंप मच गया। वहीं दुल्हन के इस रुप को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

PunjabKesari

दूल्हे पक्ष ने लगाया मारपीट करने का आरोप
आरोप है कि इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया और उनके साथ जमकर मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया, लेकिन दोनों पक्षों में कोई भी एक पक्ष पुलिस की बात भी सुनने को तैयार नहीं था जिसके बाद पुलिस उनको लेकर थाने चली गई। थाने में पहुंचने के बाद वहां लेन देन की पंचायत के बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!