गोरक्षक 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर, कहा- ये सनातन की हत्या है!

Edited By Ramkesh,Updated: 21 Mar, 2026 04:06 PM

devkinandan thakur was enraged by the death of cow protector  farsawale baba

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार तड़के हरियाणा बॉर्डर के समीप 'फरसा वाले बाबा' के नाम से मशहूर गौरक्षक बाबा चंद्रशेखर की राजमार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत  पर अब राजनीति गरमा गई है।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार तड़के हरियाणा बॉर्डर के समीप 'फरसा वाले बाबा' के नाम से मशहूर गौरक्षक बाबा चंद्रशेखर की राजमार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत  पर अब राजनीति गरमा गई है। मथुरा से लेकर अयोध्या के संता ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। इसी कड़ी कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये सनातन की हत्या है। मथुरा जैसे तीर्थ स्थल में गौ तस्करी, गौ हत्या जैसे कृत्य शर्मनाक है। उन्होंने पुलिस की शैली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के मथुरा में रहते हुए ऐसी दुस्साहसिक घटना प्रशासन के लिए चुनौती है।  

देवकीनंदन महाराज ने कहा कि ये घटना साजिशन हत्या या दुर्घटना है इसकी शासन प्रशासन ईमानदारी से निष्पक्ष जांच करे। दोषियों पर करें कड़ी कार्रवाई करे। जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। आप को बता दें कि हत्या ने नाराज आक्रोशित भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। 

पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर प्रसारित घटना से संबंधित वीडियो में पुलिस को लोगों को हटाने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है जबकि प्रदर्शनकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इसके बाद दंगाइयों को काबू में करने के लिए पहले हल्का बल प्रयोग किया और फिर आंसू गैस के गोले भी दागे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बाबा कोटवन बॉर्डर क्षेत्र में नबीपुर के समीप गोवंश से लदे एक ट्रक को रोकने का प्रयास कर रहे थे कि तभी गौ-तस्करों ने उन्हें कुचल दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक लोगों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। उन्होंने बताया कि बाबा के समर्थक उनका दाह संस्कार करने के लिए ही शव को आजनौख गांव स्थित उनकी गौशाला लाए थे और अब अगर वे पोस्टमॉर्टम कराना चाहेंगे तो अवश्य कराया जाएगा। कुमार ने फोन पर हुई बातचीत में स्पष्ट किया कि इस मामले में चार-पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी हालांकि इलाके में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने एक बयान जारी कर भ्रम दूर करने का प्रयास किया कि फरसा वाले बाबा शनिवार तड़के चार बजे हरियाणा सीमा थाना क्षेत्र कोसीकलां पर वाहन में गोवंश होने की सूचना पर अपने शिष्यों के साथ नगालैण्ड नंबर के एक कंटेनर को रोककर जांच कर रहे थे।

बयान के मुताबिक, उक्त कंटेनर में साबुन, फिनाइल, शैम्पू आदि सामान भरा हुआ था और इसी दौरान घने कोहरे के कारण पीछे से राजस्थान नंबर के एक ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी, जिससे बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि लोगों द्वारा भ्रामक सूचना के कारण जाम व पथराव की घटना हुई और लोगों को समझाया जा रहा है। 

उन्होंने आश्वस्त किया कि घटना के संबंध में हर पहलू की जांच की जाएगी। इसी बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिन में गोवर्धन के दंगहाटी मंदिर में प्रार्थना की, जहां उन्होंने गिरिराज जी महाराज की आरती में भाग लिया और गोवर्धन परिक्रमा की। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!