गोंडा: दबंग ने युवक को बेरहमी से पीटा, 21 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Sep, 2021 05:53 PM

gonda the young man was brutally beaten up by dabang

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दबंग ने बीते दिनों एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसकी 21 जिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव में आते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वहीं, मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा...

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दबंग ने बीते दिनों एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसकी 21 जिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव में आते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वहीं, मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानिए पूरा मामला
बता दें कि पूरा मामला प्रकरण खोडारे थाना के गांव कुक नगर का है। यहां के निवासी बरसाती बर्मा के बेटे कमलेश 17 वर्ष को बीते 3 सितंबर को पड़ोस के गांव नाउ पुरवा निवासी विजय वर्मा ने एक लड़की का फोटो खींचने के आरोप में बेरहमी से पिटाई कर दी। तबीयत खराब होने पर परिजन प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराते रहे, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बस्ती के एक ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बेटे की पिटाई पर पिता का छलका दर्द
मृतक के पिता के अनुसार, वह कानपुर में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। उनके बेटे की पिटाई की बात उनसे नहीं बताई गई थी, लेकिन उसी गावं के एक व्यक्ति ने इस घटना की पूरी जानकारी दी। जब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पिटाई की वीडियो को दिखाया तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। उनका कहना है कि मेरे बेटे को विजय ने आधे घंटे से ऊपर तक पीटा, जब पिटाई कर के थक गया तो पानी पी रहा था और पंखे की हवा खा रहा था। तो सोचिए मेरे बेटे का क्या हाल हुआ होगा। इतना बताने के बाद वह दूरभाष पर ही चिल्ला चिल्ला कर रोने लगे।

क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में थानाध्यक्ष खोड़ारे महेंद्र कुमार ने रविवार को बताया कि बीते शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है। उसी के आधार पर 304 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!