‘मुझे ढूंढना मत’ कहकर निकला युवक, सुबह चाची संग फंदे से लटका मिला, जानिए भतीजे संग चाची ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Feb, 2026 03:38 PM

a young man left saying don t look for me and was found hanging with his aun

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में प्रेम संबंधों से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मलावन थाना क्षेत्र के पुरा गांव में बुधवार सुबह एक प्रेमी युगल के शव एक ही रस्सी के सहारे पेड़ से लटके मिले। गांव से करीब ही खेतों के पास यह दृश्य देख ग्रामीणों में...

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में प्रेम संबंधों से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मलावन थाना क्षेत्र के पुरा गांव में बुधवार सुबह एक प्रेमी युगल के शव एक ही रस्सी के सहारे पेड़ से लटके मिले। गांव से करीब ही खेतों के पास यह दृश्य देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

चाची भतीजे में चल रहा था प्रेम प्रसंग 
मृतकों की पहचान 20 वर्षीय रमन और 28 वर्षीय रोशनी के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी बताए जा रहे हैं और पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध में थे। बताया गया है कि रोशनी रिश्ते में रमन की चाची लगती थी और उम्र में उससे आठ साल बड़ी थी। रमन की शादी छह महीने पहले ही हुई थी, जबकि रोशनी तीन बच्चों की मां थी।

ढूंढने की कोशिश न करना घर से बोल कर निकला था युवक 
परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम रमन अचानक घर से निकल गया था। जब देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पिता रामेंद्र के मुताबिक, फोन करने पर रमन ने कहा था कि उसे ढूंढने की कोशिश न करें, वह सुबह तक लौट आएगा। इसी दौरान यह भी सामने आया कि रोशनी भी घर से गायब है।

  पुलिस बोली-  सभी पहलुओं पर जांच होगी
बुधवार सुबह एक ग्रामीण ने गांव के बाहर पेड़ से दो शव लटके देखे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मृतक महिला ने की थी लब मैरिज
रोशनी के पति जोगेंद्र ने बताया कि उन्होंने 2015 में लव मैरिज की थी और वह वाहन चालक होने के कारण अधिकतर बाहर रहते थे। इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बने। गांव में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन रिश्ते खत्म नहीं हो सके। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!