गाजियाबाद: बुजुर्ग दंपत्ति की गोली मारकर हत्या, रंजिश में हत्या की आशंका

Edited By Ramkesh,Updated: 05 Nov, 2021 01:37 PM

ghaziabad elderly couple shot dead fear of murder in enmity

दिवाली की रात जिले के पॉश कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले की जानकारी तब हुई जब बुजुर्ग दंपत्ति की बेटे ने उनके मोबाइल पर पर फोन किया। काफी देर तक जब फोन रिसीव नहीं हुआ। बेटी ने अपने पहचान...

गाजियाबाद: दिवाली की रात जिले के पॉश कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले की जानकारी तब हुई जब बुजुर्ग दंपत्ति की बेटे ने उनके मोबाइल पर पर फोन किया। काफी देर तक जब फोन रिसीव नहीं हुआ। बेटी ने अपने पहचान वाले के पास फोन किया। जब पड़ोसी ने जाकर  देखा तो बुजुर्ग दंपत्ति का शव खून से लथफस पड़ा हुआ था। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने प्रथम द्ष्य रंजिश में हत्या का आशंका जताई है। उन्होंने मामले की जानकारी पड़ोसियों को दी। फिर बुजुर्ग दंपत्ति के बेटी को मामले की जानकारी दी गई।  लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

PunjabKesari

बता दें मामला गाजियाबाद जिले के पॉश कालोनी का जहां पर अशोक  अपनी पत्नी मधु के साथ रहते थे। उनकी एक बेटी नोएडा रहती है। दिवाली की रात जब उसने अपने माता-पिता को फोन मिलाया तो उनका फोन नहीं उठा जिससे बेटी ने अपने जानकार को फोन किया और कहा माता-पिता फोन नहीं उठा रहे हैं जब उसने जाकर देखा तब इस हत्या का पता चला। फिलहाल घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं बेटी का घटना के बाद से रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर इस हत्या की पीछे की असली वजह क्या रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!