UP Election 2022: छठवें चरण में योगी सरकार के इन पांच मंत्रियों की अग्नि परीक्षा, इन्हीं की सीटों पर सबकी निगाहें

Edited By Imran,Updated: 26 Feb, 2022 03:34 PM

fire test of these five ministers of yogi government in the sixth phase

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में योगी सरकार के पांच मंत्रियों की अग्नि परीक्षा होगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, राज्यमंत्री श्रीराम चौहान और राज्यमंत्री...

बस्ती: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में योगी सरकार के पांच मंत्रियों की अग्नि परीक्षा होगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, राज्यमंत्री श्रीराम चौहान और राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सबकी निगाहें योगी के मंत्रियों के सीटों पर लगी हुई है।

सिद्धार्थनगर जिले में इटवा विधानसभा सीट से प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री डा सतीश चन्द्र द्विवेदी इस बार फिर मैदान में है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कांटे की टक्कर है। सपा प्रत्याशी माता प्रसाद पाण्डेय पूरी ताकत से मैदान मे उतर गये है। बांसी विधानसभा सीट से प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह मैदान मे है। इनका सामना सीधे सपा प्रत्याशी मोनू दूबे से है। बांसी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किरन शुक्ला और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी राधेश्याम पाण्डेय भी जीत का दावा कर रहे है लेकिन कौन जीत रहा है कौन हार रहा है, ये 10 मार्च को मतगणना के बाद पता चलेगा। गोरखपुर के विधानसभा खजनी से (सुरक्षित) सीट से राज्यमन्त्री श्रीराम चौहान चुनाव लड़ रहे है। वह संतकबीरनगर जिले के विधानसभा घनघटा से विधायक है। खजनी विधानसभा मे लड़ाई त्रिकोणीय रहेगी लेकिन विपक्षी श्रीराम चौहान को बाहरी प्रत्याशी बता कर चुनावी अभियान को धार दे रहे है।

देवरिया की रूद्रपुर विधानसभा से राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद भाजपा प्रत्याशी है। रुद्रपुर विधानसभा में सपा ने रामभुआल निषाद को चुनाव मैदान में तथा बसपा ने सुरेश तिवारी को मैदान में उतारा है। तिवारी बरहज से भाजपा विधायक है। इस बार टिकट न मिलने के कारण बसपा से चुनाव मैदान मे उतर गये है।  जिले के पथरदेवा विधानसभा की लड़ाई मे बहुत ही संघर्ष है। यहां कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही चुनाव मैदान मे है वही सपा ने ब्रहमाशंकर त्रिपाठी को चुनाव मैदान मे उतारा है। दोनो पाटिर्यों के प्रत्याशियों के बीच संघर्ष की लड़ाई है। योगी के पांचो मंत्रियों की अग्नि परीक्षा शुरू हो गयी है और सभी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। भाजपा प्रत्याशियों को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की रविवार को होने वाली जनसभा से काफी उम्मीदें हैं। मोदी बस्ती में मंडलीय चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!