मेरठः कृषि विधेयकों के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान, राजमार्ग किया जाम

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Sep, 2020 05:35 PM

farmers took to the streets in meerut to protest against

कृषि विधेयक के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर मेरठ में शुक्रवार को चक्का जाम किया। भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष विनोद, जटौली युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व...

मेरठः कृषि विधेयक के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर मेरठ में शुक्रवार को चक्का जाम किया। भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष विनोद, जटौली युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया। किसानों का चक्का जाम करीब सवा घंटा चला।

मेरठ जिले के सकौती में भी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। यहां भाकियू पदाधिकारी राजमार्ग पर बैठ गए, बाद में तहसीलदार को ज्ञापन देकर वहां से लौट गए। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता व मेरठ मंडल अध्यक्ष पवन खटाना ने आज के बंद को पूरी तरह सफल बताया और कहा कि किसानों को कमजोर समझने वाली सरकारों के लिए यह आंदोलन एक सबक रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!