इस फेमस एक्टर ने ली शख्स की जान! नशे में धुत अभिनेता ने कार से रौंदा... नए साल पर घर में छाया मातम

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Jan, 2026 02:29 PM

famous actor took the life of a 60 year old man

नए साल 2026 की शुरुआत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए दुख भरी हुई। कहीं किसी एक्टर की मौत की खबर सामने आई तो कहीं किसी के सिर से पिता का साया उठ गया। इन दुखद खबरों के बीच अब एक और ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है .....

UP Desk : नए साल 2026 की शुरुआत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए दुख भरी हुई। कहीं किसी एक्टर की मौत की खबर सामने आई तो कहीं किसी के सिर से पिता का साया उठ गया। इन दुखद खबरों के बीच अब एक और ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। 

मलयालम टीवी के चर्चित शो 'थट्टीम मुट्टीम' से पहचान बनाने वाले एक्टर सिद्धार्थ प्रभु की कार से एक भयावह हादसा हो गया। इस हादसे में सड़क किनारे लॉटरी टिकट बेचकर अपना गुजारा करने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग थंगराज की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा 24 दिसंबर को एमसी रोड, नट्टकम कॉलेज जंक्शन के पास हुआ था। 

अनियंत्रित कार ने थंगराज को रौंदा 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिद्धार्थ प्रभु की कार अचानक अनियंत्रित हो गई और थंगराज को रौंदते हुए आगे निकल गई। गंभीर हालत में थंगराज को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, लंबे इलाज के बाद गुरुवार, 1 जनवरी को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

यह भी पढें : BJP विधायक का निधन: CM Yogi ने परिवार को बंधाया ढांढस, अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोग... हंसी-ठिठोली के बाद सभी को रुला गए  MLA 

नशे में धुत थे एक्टर 
पुलिस जांच में पता चला कि हादसे के समय सिद्धार्थ प्रभु कार चला रहे थे और उनका ब्लड अल्कोहल लेवल कानूनी सीमा से काफी अधिक था। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह नशे में थे और मौके पर लोगों और पुलिस से झगड़ रहे थे। पुलिस को उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाना पड़ा।

पूरे राज्य में हादसे की निंदा 
थंगराज की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है। चिंगावनम पुलिस ने अभिनेता पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304-A (गैर-इरादतन हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने घटना में शामिल कार भी जब्त कर ली है। पुलिस और प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर हर सबूत जुटा रहे हैं। राज्य भर में इस हादसे की निंदा हो रही है और थंगराज के परिवार के लिए न्याय की मांग उठ रही है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!