आज नहीं दिखा ईद का चांद, 25 मई को देशभर में मनाया जाएगा ईद-उल-फितर
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 23 May, 2020 09:43 PM

रमजान का पवित्र माह विदा लेने को है। शिया और सुन्नी मरकज़ी चांद कमेटी ने ऐलान किया है कि शनिवार को भी ईद का चांद नहीं दिखा ऐसे में रविवार को 30 वां रोजा रखा जाएगा। वहीं 25 मई को देशभर में ईद उल फितर...
लखनऊः रमजान का पवित्र माह विदा लेने को है। शिया और सुन्नी मरकज़ी चांद कमेटी ने ऐलान किया है कि शनिवार को भी ईद का चांद नहीं दिखा ऐसे में रविवार को 30 वां रोजा रखा जाएगा। वहीं 25 मई को देशभर में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जायेगा। इसके साथ ही कमेटी ने मुसलमानों से अपील की है कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग पालन करें व ईद घर पर ही सादगी से मनाएं।
बता दें कि इदारा ए शरइया फिरंगी महल से मरकज़ी रूइयत ए हिलाल कमेटी फिरंगी महल के सदर काज़ी ए शहर लखनऊ मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने ऐलान किया है के आज 29 रमजान उल मुबारक को शव्वाल उल मूकर्रम के चांद की तस्दीक नहीं हुई है। लिहाजा 25 मई 2020 दिन सोमवार को ईद-उल-फित्र मनाया जाएगा। शिया मरकजी चांद कमिटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी ऐलान किया है कि 29 रमजान का चांद नहीं हुआ। रविवार को 30वा रोज़ा होगा वहीं सोमवार को ईद मनाई जाएगी। इसके साथ ही धर्मगुरूओं ने मुसलमानों से अपील की कि मस्जिदो में केवल 5 व अन्य लोग घरों पर ही नमाज़ अदा करें। ईद में ग़रीबो और ज़रूरतमंदों का ख़ास ख़याल रखते हुए कोरोना महामारी से देश,दुनिया को निजात मिले यह दुआ करें।
Related Story

हटाए गए या खुद हटे? राम मंदिर ट्रस्ट से बाहर होते ही गोपाल राव का बड़ा दावा- 'सोना-चांदी सब...

CDR जांच कराओ, 99.9% आरोपी BJP के निकलेंगे! राम मंदिर विवाद पर Akhilesh का बड़ा दावा, कहा- मच जाएगी...

मोबाइल चैट, ब्लैकमेलिंग और खौफनाक साजिश... UP में मासूम बच्ची के धर्मांतरण खेल का पर्दाफाश, कांप...

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुला CM योगी का खजाना: देने जा रहे ₹1283 करोड़ का तोहफा, बदल जाएगी दोनों...

आशिकी के चक्कर में पत्नी को बेरहमी से उतारा मौ/त के घाट, पानी की टंकी में शव छिपाकर जो किया, सुन...

योगी सरकार का विशेष स्किल मिशन, शिक्षकों को बनाया जाएगा 'मास्टर ट्रेनर', युवाओं को मिलेगा रोजगार

चीख-पुकार और तबाही! खड़े ट्रक में टकराई तेज रफ्तार कार, 4 की मौत... हालत देख कांप जाएगी रूह

क्या अब नोटों का भी हो जाएगा निजीकरण? RBI के टेंडर पर Akhilsh Yadav ने उठाए ऐसे सवाल, मच गया हड़कंप

दूध में नींद की गोली और कंबल में जहरीला सांप... प्रेम विवाह का ऐसा खौफनाक अंत देख कांप जाएगी रूह

UP ATS का बड़ा एक्शन: बांग्लादेश से जुड़े नकली नोटों के खेल में मोहरा गिरफ्तार, खुला वो राज जिसने...