डबल मर्डर से दहला कानपुर, मरने तक मारी ताबड़तोड़ गोलियां फिर चापड़ और चाकू से किए दर्जनों वार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Feb, 2021 10:12 AM

double murder shakes kanpur

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आपराधिक वारदातें थामने का नाम नहीं ले रही है। जहां देर रात नवाबगंज थाना इलाके में 2 गुटों में चली आ रही रंजिश के चलते डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी....

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आपराधिक वारदातें थामने का नाम नहीं ले रही है। जहां देर रात नवाबगंज थाना इलाके में 2 गुटों में चली आ रही रंजिश के चलते डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर डीआईजी समेत सर्किल का फोर्स हत्यारों की धरपकड़ के लिए जुट गया है।

जानकारी मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र उजियारी पुरवा में रहने वाले राजकुमार (पुताई ठेकेदार) देर रात अपने दोस्त रवि के साथ मोहल्ले में बैठा था। तभी पुरानी रंजिश की खुन्नस में घात लगाकर आए शिवम के साथ आकाश, विकास और विशाल ने उन्हें घेर लिया और पुताई ठेकेदार व उसके दोस्त पर धारदार हथियारों व अवैध असलहे से हमला बोल दिया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों के दिमाग में रंजिश की खुन्नस इस कदर थी कि जब तक राजकुमार और रवि मौत नहीं हो गई तब तक गोली मारने के बाद चापड़ और चाकू से उनके शरीर पर दर्जनों वार करते रहें। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

इस मामले में एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हमलावर व मृतक युवकों के बीच पूर्व में रंजिश चल रही थी। दोनों ही पक्ष एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!