Edited By Ramkesh,Updated: 11 Mar, 2023 02:32 PM

चर्चित उमेश पाल हत्या कांड में हर दिन नए नए खुलासे हो रहे है। घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी के तलाश में पुलिस अपराधियों के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। उमेश पाल हत्या से जुड़े हर विवाद पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई। इसी क्रम में पुलिस के...
प्रयागराज: चर्चित उमेश पाल हत्या कांड में हर दिन नए नए खुलासे हो रहे है। घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी के तलाश में पुलिस अपराधियों के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। उमेश पाल हत्या से जुड़े हर विवाद पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई। इसी क्रम में पुलिस के सामने एक और जानकारी सामने आई है।
विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का टिकट पाने के लिए एक नेता को 20 लाख रुपए दिए जाने का दावा किया जा रहा है कि उमेश पाल प्रयागराज की फाफामऊ (Phaphamau) सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। उमेश पाल विधानसभा चुनाव से तकरीबन आठ महीने पहले सपा में शामिल हुए थे। कहीं रुपए के लेनदेन में तो नहीं उमेश पाल की हत्या की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के जिला उपाध्यक्ष राम सुमेर पाल के माध्यम से लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उमेश पाल को सपा की सदस्यता दिलाई थी। उसके पहले ही पार्टी फंड में डोनेशन के तौर पर जमा करने के नाम पर उमेश पाल से 20 लाख रुपए लिए जमा कराए गए थे। हालांकि इस मामले में सपा के जिला अध्यक्ष योगेश यादव का दावा है पार्टी किसी से डोनेशन नहीं लेती है।
सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी ने फाफामऊ सीट पर पूर्व मंत्री और इसी सीट से विधायक रहे अंसार अहमद को उम्मीदवार घोषित किया था। अंसार अहमद को टिकट मिलने के बाद उमेश पाल का 20 लाख रुपए लेने वाले नेता से विवाद भी हुआ था। हालांकि अभी तक इसकी कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।