Edited By Mamta Yadav,Updated: 02 Jun, 2025 06:58 PM

कांग्रेस सांसद व अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया आज हरदोई पहुंचे और संविधान बचाओ रैली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बैक डोर से संविधान को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस इसके लिए लगातार लड़ाई लड़ रही...
Hardoi News, (मनोज तिवारी): कांग्रेस सांसद व अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया आज हरदोई पहुंचे और संविधान बचाओ रैली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बैक डोर से संविधान को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस इसके लिए लगातार लड़ाई लड़ रही है। कहाकि लंबी लड़ाई है और कांग्रेस तब तक लड़ाई लड़ेगी जब तक सामाजिक और आर्थिक बराबरी नहीं आ जाती।
बसपा भी अब सामाजिक लड़ाई से दूर हो रही
पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने सन 49 से संविधान पर हमले किए और 2024 में मंच से कहा गया कि संविधान बदल देंगे, जनता ने बर्दाश्त नहीं किया तो अब संविधान को बैक डोर से समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, निजीकरण कर रहे हैं और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है संविधान की आत्मा और भावना के यह खिलाफ है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस देशव्यापी अभियान चला कर जागरुक कर रही है कि कांग्रेस ने संविधान को लेकर क्या किया और बीजेपी ने क्या किया है। बसपा से गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि बसपा को आमंत्रण दिया गया है कि वह इंडिया गठबंधन में शामिल हो। काशीराम के जमाने से जो सामाजिक लड़ाई लड़ी गई आज भी जनता याद कर रही है और अब उस लड़ाई से बसपा भटक गई है।
...जब तक बराबरी नहीं होगी लड़ाई जारी रहेगी
राहुल गांधी न्याय की बात कर रहे हैं इसको लेकर अखिलेश ने भी बसपा को आमंत्रित किया है लेकिन अभी तक कोई रिस्पांस नहीं मिला है और हम प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक आर्थिक लंबी लड़ाई है जब तक बराबरी नहीं होगी लड़ाई जारी रहेगी। भाजपा मंत्री की शिकायत पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कई मामले आए हैं कई ज्वॉइनिंग हुई है। कुंभ को लेकर भी उन्होंने कहा कि कुंभ में जितने पैसे खर्च करने थे व्यवस्था पर खर्च किया गया था वह व्यवस्था पर खर्च नहीं किया गया, अगर खर्च किया गया होता तो कुंभ में जो भगदड़ हुई थी इतने लोग मारे गए थे वह नहीं होता।