सीएम योगी और अखिलेश यादव ने अमर सिंह के निधन पर व्यक्त किया शोक

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Aug, 2020 09:59 AM

cm yogi and akhilesh yadav condole the death of amar singh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यसभा सांसद और सपा के पूर्व नेता अमर सिंह के निधन पर शनिवार को गहरा शोक व्यक्त किया। योगी ने कहा कि अमर सिंह एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे...

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यसभा सांसद और सपा के पूर्व नेता अमर सिंह के निधन पर शनिवार को गहरा शोक व्यक्त किया। योगी ने कहा कि अमर सिंह एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने टवीट किया, ''अपनी विशिष्ट कार्यशैली से भारतीय राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता, सांसद अमर सिंह जी का निधन दुःखद है। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। ओम शांति!'' 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। यादव ने अमर सिंह के निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सपा अध्यक्ष ने टवीट किया, ''श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि ।'' 

उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह और खुद के साथ अमर सिंह की एक तस्वीर भी शेयर की है। किडनी की लम्बी बीमारी के चलते अमर सिंह का शनिवार दोपहर सिंगापुर में निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्रियां हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने भी अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अमर सिंह से उनके व्यक्तिगत संबंध थे। उन्होंने परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!