BJP विधायक केतकी सिंह के खिलाफ ‘फेसबुक' पर अश्लील और अपमानजनक पोस्ट, समर्थकों में फैला आक्रोश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Sep, 2025 12:04 PM

case filed against 3 for posting objectionable post against bjp mla

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक केतकी सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक' पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है ......

बलिया : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक केतकी सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक' पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन टिप्पणियों के बाद उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। 

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इन टिप्पणियों पर स्थानीय लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखी गई, जिसके बाद बुधवार को बांसडीह और सहतवार थानों में दो प्राथमिकी दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में जांच जारी है। बांसडीह में, पुलिस ने थाना प्रभारी राकेश उपाध्याय की शिकायत के आधार पर शिवेंद्र सत्यार्थी के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

सत्यार्थी ने कथित तौर पर फेसबुक पोस्ट में विधायक सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिससे शांति व्यवस्था भंग हो सकती थी। एक अलग मामले में, सहतवार पुलिस ने भाजपा के स्थानीय मंडल अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी की शिकायत पर अजय यादव और सत्यदेव यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दोनों पर सोशल मीडिया मंच पर विधायक के बारे में अश्लील टिप्पणी करने का आरोप है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!