कौशांबी में बस ट्रक में भिड़ंत,11यात्री घायल

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Apr, 2022 03:39 PM

bus truck collides in kaushambi 11 passengers injured

उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के चरवा क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर में 11 यात्री घायल हो गये।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रयागराज कानपुर राष्ट्रीय मार्ग पर आज सुबह कोइलाहा गांव के सामने रोडवेज की बस एवं ट्रक की भिड़ंत हो गयी।...

कौशांबी: उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के चरवा क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर में 11 यात्री घायल हो गये।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रयागराज कानपुर राष्ट्रीय मार्ग पर आज सुबह कोइलाहा गांव के सामने रोडवेज की बस एवं ट्रक की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में बस चालक समेत 11 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

उन्होंने बताया कि बस यात्रियों को लेकर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी कि चरवा थाना क्षेत्र के कोइलाहा गांव के सामने सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे से राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ हालांकि क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनो को किनारे कर यातायात सुचारू बनाया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!