Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Aug, 2026 01:44 PM

लखनऊ से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E231) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान हवा में ही था और उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी मिलते ही पायलट और क्रू मेंबर्स ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया और सुबह करीब 9:40 बजे बेंगलुरु...
Lucknow News: लखनऊ से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E231) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान हवा में ही था और उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी मिलते ही पायलट और क्रू मेंबर्स ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया और सुबह करीब 9:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
ये भी पढ़ें:- 7 लाख सब्सक्राइबर्स वाली यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और मां की हादसे में मौ/त, कार के उड़े परखच्चे... मौके पर ही टूटी सांसें
मिली जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी को अलर्ट किया गया। प्लेन को आइसोलेशन बे में ले जाकर खाली कराया गया, जहां सुरक्षा दल और बम निरोधक दस्ता गहन जांच में जुट गए। मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत यात्रियों के सामान, सीटों और कॉकपिट समेत पूरे प्लेन की तलाशी ली जा रही है।
ये भी पढ़ें:- दान में दिए 4 करोड़... पर खाते में नहीं थे पैसे? अयोध्या Ram Mandir में आए चेक मामले में आया नया मोड़
सूत्रों की मानें तो यह धमकी शुरुआती तौर पर फर्जी नजर आ रही है। हालांकि, उड़ानों की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण एजेंसियां कोई ढिलाई नहीं बरत रही हैं। खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी था। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह धमकी कहां से और किसने भेजी थी। इस घटना के चलते एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।