निषाद समाज को मिले SC का दर्जा और आरक्षण का लाभ, यूपी विधान सभा चुनाव से पहले संजय निषाद ने सरकार से की बड़ी डिमांड

Edited By Ramkesh,Updated: 15 Oct, 2026 01:08 PM

sanjay nishad makes a major demand of the government ahead of the up assembly el

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने निषाद समुदाय को ''24 कैरेट का राष्ट्रवादी'' बताते हुए उसे अनुसूचित जाति में शामिल कर जाति प्रमाणपत्र जारी करने की बुधवार को मांग की।

भदोही: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने निषाद समुदाय को ''24 कैरेट का राष्ट्रवादी'' बताते हुए उसे अनुसूचित जाति में शामिल कर जाति प्रमाणपत्र जारी करने की बुधवार को मांग की। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 21 अक्टूबर को प्रस्तावित महारैली के सिलसिले में भदोही पहुंचे निषाद ने कहा कि रैली में निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल कर आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।

उन्होंने कहा, ''समुदाय गरीब हैं, लेकिन वे 24 कैरेट वफादार और राष्ट्रवादी हैं।'' निषाद ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं की ''नासमझी'' के कारण समुदाय अपने अधिकारों से वंचित रह गया। उत्तर प्रदेश में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चुनाव लड़ने के सवाल पर निषाद ने कहा, ''यह हैदराबाद नहीं है। जब तक वे उत्तर प्रदेश को समझेंगे, तब तक चुनाव हो चुका होगा।'' उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम को ''उन्मादी'' करार देते हुए कहा कि देश में ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!