खीमपुर खीरी में तेंदुए का आतंक: घर के बाहर खेल रही बच्ची पर किया हमला, गन्ने के खेत में मिला शव

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Oct, 2026 02:43 PM

leopard terror in lakhimpur kheri girl attacked while playing outside her home

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे जबड़ों में दबाकर गन्ने के खेतों में ले गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह खेत से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे जबड़ों में दबाकर गन्ने के खेतों में ले गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह खेत से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, घटना पधुआ थाना क्षेत्र के बोझिया गांव की है। बच्ची की पहचान सान्या (7) के रूप में हुई है। उसके पिता संपति गिरी ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे सान्या घर के बाहर खेल रही थी, तभी तेंदुआ उसे उठाकर पास के गन्ने के खेतों की ओर ले गया।

बच्ची के पिता और अन्य ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा कर उसकी तलाश की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पधुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अंधेरा और दुर्गम इलाके के कारण अभियान रोकना पड़ा और मंगलवार सुबह फिर शुरू किया गया। पुंडीर ने बताया कि मंगलवार सुबह गन्ने के खेत से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। धौरहरा के वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने तेंदुए के हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इलाके में गश्त और तलाश अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की। बोझिया गांव दुधवा बफर जोन के धौरहरा वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!