दान में दिए 4 करोड़... पर खाते में नहीं थे पैसे? अयोध्या Ram Mandir में आए चेक मामले में आया नया मोड़

Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Aug, 2026 09:01 AM

ayodhya news 10 thousand rupees to ramlala 4 crore rupees to the employees

रामनगरी अयोध्या से आस्था और रामलला के मंदिर में सेवा देने वाले कर्मचारियों के प्रति अनोखे समर्पण की एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आई है। चेन्नई से अयोध्या पहुंचीं श्रद्धालु एस. नागलक्ष्मी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दानपात्र में 10 हजार रुपए...

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या से आस्था और रामलला के मंदिर में सेवा देने वाले कर्मचारियों के प्रति अनोखे समर्पण की एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आई है। चेन्नई से अयोध्या पहुंचीं श्रद्धालु एस. नागलक्ष्मी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दानपात्र में 10 हजार रुपए का चढ़ावा चढ़ाया, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने मंदिर के कर्मचारियों के कल्याण के लिए 4 करोड़ रुपए का एक भारी-भरकम चेक समर्पित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला श्रद्धालु ने अपनी इस अनोखी पहल के पीछे की मंशा साफ करते हुए कहा कि इस रकम का इस्तेमाल मंदिर परिसर में दिन-रात सेवा देने वाले कर्मचारियों की सुविधाओं में सुधार और उनके वेतन में बढ़ोतरी के लिए किया जाना चाहिए। कर्मचारियों के नाम 4 करोड़ रुपए का चेक दिए जाने की रसीद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर जमकर वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें:- 60+ महिलाओं को Yogi सरकार का बड़ा तोहफा: दिखाएं Voter ID या आधार और ताउम्र करें फ्री सफर

बताया जा रहा है कि जहां एक तरफ इस बड़े दान की हर तरफ सराहना हो रही है, वहीं दूसरी तरफ बैंकिंग जगत से जुड़ी एक खबर ने इस पर संशय के बादल मंडरा दिए हैं। बैंक सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि जिस बैंक खाते से यह 4 करोड़ रुपए का चेक जारी हुआ है, उसमें फिलहाल इतनी पर्याप्त धनराशि ही उपलब्ध नहीं है। हालांकि, अभी बैंक की तरफ से आधिकारिक क्लियरिंग प्रक्रिया पूरी होना बाकी है। बैंकिंग नियमों के तहत किसी भी बड़े चेक को क्लीयरेंस के लिए प्रोसेसिंग में डाला जाता है। ऐसे में चेक वास्तव में पास होता है या बाउंस हो जाता है, इसका फैसला क्लियरिंग रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

चेक पास होने का दावा सच साबित होता है या बैंकिंग तकनीकी कारणों से अटकता है, इस पर पूरे अयोध्या धाम और मीडिया की निगाहें टिकी हुई हैं। फिलहाल श्रद्धालु नागलक्ष्मी की इस सोच और भावना की हर तरफ चर्चा हो रही है कि उन्होंने रामलला के साथ-साथ उनके सेवकों की फिक्र की। अब देखना यह होगा कि बैंक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 करोड़ की यह मदद सचमुच कर्मचारियों तक पहुंच पाती है या नहीं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!