बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Edited By Sahil Kumar,Updated: 14 Oct, 2026 08:08 PM

up major administrative reshuffle 7 ias officers transferred

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए सात आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शासन की ओर से किए गए इस तबादले में धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है, जबकि राकेश कुमार पटेल को चिकित्सा,...

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए सात आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शासन की ओर से किए गए इस तबादले में धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है, जबकि राकेश कुमार पटेल को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची के अनुसार, के.के. देशभूषण को आजमगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, राजेश कुमार को नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। 

प्रतिभा सिंह को आगरा मंडल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अमित कुमार को आगरा का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।इसके अलावा देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!