चंदौली: बोरियों में बंद मिले दो अज्ञात शव, गोली के निशान और एक का गला रेता हुआ मिला

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Oct, 2026 05:29 PM

chandauli two unidentified bodies found stuffed in sacks one bore gunshot woun

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर बोरियों में बंद दो अज्ञात व्यक्तियों के शव पाए गए जिनमें से एक शव का गला रेता गया था, लेकिन दोनों शवों पर गोली लगने के निशान थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर बोरियों में बंद दो अज्ञात व्यक्तियों के शव पाए गए जिनमें से एक शव का गला रेता गया था, लेकिन दोनों शवों पर गोली लगने के निशान थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। दोनों शव धिना थाना क्षेत्र में बरामद किए गए। पुलिस को संदेह है कि पीड़ितों की हत्या कहीं और की गई होगी और इसके बाद उनके शवों को इन स्थानों पर फेंक दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सकलडीहा) कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि एक शव बृहस्पतिवार सुबह डेढ़गांवा गांव के पास (गाजीपुर जिले के जमानिया क्षेत्र के निकट) एक छोटी नहर में मिला। दूसरा शव थोड़ी दूरी पर एक अन्य स्थान से बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, एक पीड़ित की उम्र लगभग 35 वर्ष थी और दूसरे की लगभग 32 वर्ष। शर्मा ने बताया कि एक शव का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था और उस पर गोली लगने का निशान भी था। दूसरे शव पर भी गोली लगने का निशान पाया गया है। अधिकारी ने बताया कि दोनों के बाएं हाथ पर 'महाकाल' का निशान बना हुआ था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। शर्मा ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन दोनों की हत्या कहीं और की गई थी और बाद में शवों को यहां लाकर फेंका दिया गया। पुलिस इन हत्याओं के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!