‘नीतीश को CM पद से हटा देगी भाजपा’, सपा विधायक ने कहा- हालात अनुकूल होने की देरी है

Edited By Imran,Updated: 23 Nov, 2025 07:57 PM

bjp will remove nitish from the post of cm

यूपी के बलिया की फेफना सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक संग्राम सिंह यादव ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार को 'झुनझुना' देते हुए उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री तो बना दिया है मगर वह...

बलिया: यूपी के बलिया की फेफना सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक संग्राम सिंह यादव ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार को 'झुनझुना' देते हुए उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री तो बना दिया है मगर वह धीरे-धीरे उनके ‘पर कतरेगी' और हालात अनुकूल होते ही उन्हें पद से हटा देगी।

यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगर गत लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का दो-तिहाई बहुमत होता तो नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनाये जाते। उन्होंने भाजपा नेता सम्राट चौधरी को बिहार का नया गृह मंत्री बनाये जाने का जिक्र करते हुए कहा, ''मुख्यमंत्री के नियंत्रण से अगर गृह विभाग को निकाल दिया जाए तो समझो उसका एक हाथ ही कट गया। भाजपा ने नीतीश कुमार को झुनझुना थमा दिया है।

धीरे-धीरे उनके पर कतरे जाएंगे और भाजपा जब स्थितियां अनुकूल कर लेगी, उसी दिन नीतीश कुमार की छुट्टी कर दी जाएगी।'' उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में राजग की “ऐतिहासिक जीत नहीं, ऐतिहासिक डकैती हुई है” और पहली बार लोकतंत्र का इस तरह से हनन हुआ है तथा निर्वाचन आयोग ने डकैती कराने में भाजपा की मदद की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!