आजादी के अमृत महोत्सव को भाजपाई रंग देने की कोशिश शहीदों का अपमान: अखिलेश

Edited By Mamta Yadav,Updated: 12 Aug, 2022 12:39 PM

bjp color to the amrit mahotsav of azadi is an insult to the martyrs

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आजादी के अमृत महोत्सव को जनजीवन के उत्साह से जोड़ने के बजाए ‘भाजपाई रंग' देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आजादी के अमृत महोत्सव को जनजीवन के उत्साह से जोड़ने के बजाए ‘भाजपाई रंग' देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

यादव ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा, ‘‘भाजपाई राष्ट्रवाद के नाम पर केवल अपना स्वार्थवाद ही पूरा करना जानते हैं। उनके लिए लोकतंत्र केवल कहने-सुनने को है। अमृत महोत्सव को जनजीवन के उत्साह से जोड़ने की जगह भाजपाई रंग देने का यह प्रयास देश के लिए मर-मिटने वाले शहीदों का अपमान है।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अमृत महोत्सव के नाम पर राष्ट्र भक्ति का उपदेश देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा नेताओं ने कभी राष्ट्रध्वज का सम्मान नहीं किया इसलिए आज भी वे उसका अपमान करने से नहीं चूक रहे हैं। यादव ने आरोप लगाया, ‘‘कहीं तिरंगा यात्रा को भाजपाइयों ने दंगा यात्रा बना दिया है तो कहीं घर-घर उल्टा तिरंगा बांटा जा रहा है। भाजपा कार्यालयों में झंडा बिक्री की दुकानें खुल गई हैं। स्कूलों में बच्चों से और दफ्तर के कर्मचारियों से झंडा खरीद के लिए वसूली की जा रही है।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!