Edited By Ramkesh,Updated: 10 Jun, 2023 07:40 PM

अंबेडकर नगर दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कन्फ्यूज पार्टी हैं अखिलेश यादव का कोई स्टैंड नही है। उनके नेता हिन्दू धर्म पर आपत्तिजनक बाते करते है...
अम्बेडकरनगर, (कार्तिकेय द्विवेदी): अंबेडकर नगर दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कन्फ्यूज पार्टी हैं अखिलेश यादव का कोई स्टैंड नही है। उनके नेता हिन्दू धर्म पर आपत्तिजनक बाते करते है अखिलेश को स्पष्ट करना चाहिए कि सपा किसके साथ है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में योजनाओ में भेद भाव होता था,,वोट बैंक देखकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था। 2012 से 2017 का कालखण्ड अराजकता गुंडा गर्दी के साथ दंगाइयों का बोल बाला रहा है।
चौधरी ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि उनके प्रदेश महामंत्री धार्मिक ग्रंथों पर साधु-संतों पर और हिंदू धर्म से जुड़े प्रतीकों के बारे में आपत्तिजनक बातें करते हैं तो अखिलेश यादव अलग राग अलाप रहे है।अखिलेश यादव को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए कि उनका स्टैंड क्या है ,,,जो वह कह रहे हैं वह है या फिर जो स्वामी प्रसाद मौर्य कह रहे हैं वह है। सपा द्वारा जो ड्रामा किया जा रहा है उसे प्रदेश की जनता जानती है। इसीलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर किया।,कोई भी दल बहुसंख्यक समाज की भावनाओं का अनादर कर राजनीति नहीं कर सकता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि,,, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को दिया जा रहा है। जबकि सपा सरकार में योजनाओं का लाभ देने में भेदभाव किया जाता था।
वोट बैंक सामाजिक और धार्मिक आधार पर योजनाओं का लाभ दिया जाता था। कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव द्वारा किए जा रहे ट्वीट पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2012 से 2017 का जो कालखंड था उसमें अराजकता , गुंडागर्दी, बेईमानी और भ्रष्टाचार था,,, पूरा प्रदेश दंगाइयों के हवाले था,, हमें गर्व है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है,, अपराध न्यूनतम स्तर पर है,, जो भी अपराध हो रहे हैं उन पर हमारी सरकार अपराधियों को संरक्षण नहीं करती,,हमारी सरकार अपराधियों के साथ खड़ी नहीं है,,, अपराधियों को विधि सम्मत दंडित करने के संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है।