…तो इस वजह से पंकज चौधरी ने राजा भैया से मुलाकात की थी, यूपी सियासत की सच्चाई आई सामने

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Oct, 2026 03:51 PM

so this is the reason why pankaj chaudhary met raj bhaiya has the truth about

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संपर्क अभियान के तहत जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की। एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि यह मुलाकात 18 अक्टूबर को...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संपर्क अभियान के तहत जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की। एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि यह मुलाकात 18 अक्टूबर को हुई थी। इसे शिष्टाचार भेंट और "सद्भावना मुलाकात" बताया गया। सूत्र ने कहा कि इस दौरान 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

सूत्र ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के तहत चौधरी खुद पहल करते हुए सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुलाकात सौहार्दपूर्ण रही। सूत्र ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "यह बहुत सार्थक मुलाकात थी। यह बेहद सम्मानजनक माहौल में हुई और दूसरी ओर से भी उतनी ही गर्मजोशी से प्रतिक्रिया मिली।"

सात बार विधायक रह चुके सिंह 1993 से प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने शुरुआत में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के फिलहाल दो विधायक हैं और दोनों प्रतापगढ़ जिले से हैं। कुंडा से सिंह के अलावा, चार बार के विधायक विनोद सरोज बाबागंज विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

हालांकि उनकी पार्टी की विधायी ताकत सीमित है, लेकिन सिंह ने अलग राजनीतिक पहचान बनाए रखी है और अलग-अलग समय पर विभिन्न दलों को समर्थन दिया है। उनकी पार्टी के कांग्रेस के समान दो विधायक हैं। कुंडा-बाबागंज क्षेत्र में अपने प्रभाव की वजह से वह अगले विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय नेता के तौर पर देखे जा रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!