Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Nov, 2025 09:03 AM

Bareilly News: उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने नाइजीरियन छात्र युसूफ वाला मुस्तफा को गिरफ्तार किया है। इस छात्र पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपने वीजा का समय बढ़ाया और बरेली की रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में भी फर्जी दस्तावेजों से...
Bareilly News: उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने नाइजीरियन छात्र युसूफ वाला मुस्तफा को गिरफ्तार किया है। इस छात्र पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपने वीजा का समय बढ़ाया और बरेली की रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में भी फर्जी दस्तावेजों से एडमिशन ले लिया।
कैसे हुई गिरफ्तारी
युसूफ वाला मुस्तफा नाइजीरिया के कांगो शहर का रहने वाला है। वह लगभग 11 महीने पहले अपने दोस्त अयूब अली (दक्षिणी सूडान) के साथ भारत आया। दोनों ने पहले पंजाब की सिटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया, जहां युसूफ ने बीसीए में दाखिला लिया। फिर 6 महीने बाद वह पंजाब छोड़कर बरेली आ गया।
फर्जी दस्तावेज और विश्वविद्यालय में प्रवेश
बरेली आने के बाद युसूफ ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में बीएएमएस में एडमिशन ले लिया। विश्वविद्यालय के हॉस्टल में भी रहने लगा। इसके अलावा उसने एफ आर आर ओ (FRO) के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने वीजा की अवधि बढ़ा ली।
पुलिस और खुफिया एजेंसियों की जांच
थाना बारादरी पुलिस ने शिकायत के बाद युसूफ और अयूब अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। युसूफ को गिरफ्तार कर बरेली पुलिस हिरासत में लिया। पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं कि वह भारत आया क्यों?, अब तक किन गतिविधियों में शामिल रहा?