Jubin Nautiyal ने बिखेरा सुरों का जादू , 'तुम्हीं आना' पर झूमे लोग, 'दिल संभल जा जरा' से मची धूम ;  पुलिस से भिड़े लोग, तोड़ीं कुर्सियां

Edited By Purnima Singh,Updated: 22 Feb, 2025 05:44 PM

audience danced to zubin s songs

अलीगढ़ महोत्सव के नुमाइश के कोहिनूर मंच पर शुक्रवार रात को जब बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने आवाज में एक खास किस्म की नफासत लिए अपनी प्रस्तुति दी तो श्रोता संगीत की एक अलग ही दुनिया में खो गए।  नुमाइश में यह अब तक का बेहद कामयाब और सलीकेमंद...

लखनऊ : अलीगढ़ महोत्सव के नुमाइश के कोहिनूर मंच पर शुक्रवार रात को जब बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने आवाज में एक खास किस्म की नफासत लिए अपनी प्रस्तुति दी तो श्रोता संगीत की एक अलग ही दुनिया में खो गए।  नुमाइश में यह अब तक का बेहद कामयाब और सलीकेमंद कार्यक्रम रहा। ढाई घंटे तक जुबिन ने यहां अपनी प्रस्तुति दी। 

जुबिन की एंट्री पर लोगों ने गर्मजोशी से किया स्वागत 
बता दें कि रैपर रफ्तार की नाइट में हुए उपद्रव के बाद शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हुए थे। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए पंडाल की व्यवस्था में बदलाव किया। साथ ही पंडाल के चारों तरफ पीएसी और आरएएफ के जवानों को भी तैनात किया गया। रात करीब 9 बजे मंच पर जुबिन ने एंट्री ली। जुबिन को देखते ही भीड़ ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जुबिन ने अपने लोकप्रिय गीत राम आएंगे से कार्यक्रम की शुरूआत की। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। 

पुलिस को फटकारनी पड़ीं लाठियां 
इसके बाद जुबिन ने जादू किया, हम नवां मेरे, तू है तो मेरी सांसें चलें, बता दे कैसे मैं जीऊंगा तेरे बिना, चलो ले चलें तुम्हें तारों के शहर में, धरती पे ये दुनिया प्यार न करने देगी जैसे एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीत पेश किए। जुबिन की आवाज और इन गानों की धुन पर श्रोता झूम उठे। पीछे के लोग कुर्सियों पर चढ़ गए। जिससे कुर्सियां टूट गईं। लोगों के इस हुड़दंग के चलते पुलिस को कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!