प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट में आशुतोष ब्रह्मचारी ने दाखिल की अर्जी, कहा- 'विदेश भाग सकते हैं शंकराचार्य...', की ये मांग

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Mar, 2026 12:10 PM

ashutosh brahmachari filed an application in the prayagraj pocso court

प्रयागराज: आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी में उन्होंने ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को विदेश जाने से रोकने और उनकी...

प्रयागराज: आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी में उन्होंने ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को विदेश जाने से रोकने और उनकी ‘गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लखनऊ से विदेश भाग सकते है, इसलिए उनकी विदेश यात्रा पर रोक लगाई जाए। 

'पासपोर्ट और वीजा किया जाए जब्त'
जानकारी के मुताबिक, कोर्ट में दाखिल की अर्जी में आशुतोष ब्रह्मचारी ने अदालत को बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ‘गौ प्रेरणा धर्मयुद्ध यात्रा’ के बहाने लखनऊ से विदेश भाग सकते हैं। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि उनका पासपोर्ट और वीजा जब्त कर तुरंत विदेश यात्रा पर रोक लगाई जाए।

'नाबालिग पीड़ित बटुकों की सुरक्षा को खतरा' 
ब्रह्मचारी ने यह भी कहा कि इस यात्रा के दौरान नाबालिग पीड़ित बटुकों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उनका आरोप है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद यात्रा के नाम पर अपने स्थान से बाहर चले गए हैं और इससे अदालत के आदेशों की अवमानना हो रही है। उन्होंने कहा कि वो विदेश भाग सकते है, तुरंत विदेश यात्रा पर रोक लगाई जाए।   

यात्रा की अनुमति पर सवाल
ब्रह्मचारी ने यह भी कहा कि जिस गौ हत्या को रोकने की बात इस यात्रा में की जा रही है, वह उत्तर प्रदेश में पहले से ही प्रतिबंधित है। ऐसे में अगर इस मुद्दे पर यात्रा निकालनी है तो उन्हें केरल जैसे राज्यों में जाना चाहिए, जहां गौ हत्या पर प्रतिबंध नहीं है, या उन राज्यों में जाना चाहिए जहां कांग्रेस और अन्य दलों की सरकारें हैं। आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि यह यात्रा पुलिस सुरक्षा में निकाली जा रही है, जबकि इसके लिए कोई वैध अनुमति नहीं ली गई है। उनका कहना है कि इस यात्रा के जरिए सरकार और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस हो सकें। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने फिलहाल अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और जल्द ही इस पर बड़ा फैसला आ सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!