सपा नेता के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फटा, छत गिरने से मलबे में दबे मजदूर

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Mar, 2026 06:28 PM

ammonia tank explodes in sp leader s cold storage workers buried under debris a

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगानगर इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब फाफामऊ थाना क्षेत्र स्थित एक कोल्ड स्टोरेज अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के साथ ही अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगानगर इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब फाफामऊ थाना क्षेत्र स्थित एक कोल्ड स्टोरेज अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के साथ ही अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में कम से कम नौ श्रमिक घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि श्रमिकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

PunjabKesari

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। कुलदीप गुनावत ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, जबकि अग्निशमन विभाग की टीम अमोनिया गैस के रिसाव को रोकने में जुटी हुई है। वहीं मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया गया।

शासन के अनुसार, मलबा हटाने का काम लगातार जारी है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मलबे में और कितने लोग फंसे हो सकते हैं। एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना और गैस रिसाव को पूरी तरह नियंत्रित करना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!