अद्भुत कलाकारीः आगरा में बना 'फूलों का ताजमहल’ लोगों में सेल्फी लेने की मची होड़

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Feb, 2020 05:57 PM

amazing artwork  taj mahal of flowers  made in agra competition

प्रेम की निशानी कहे जाने वाले ‘ताजमहल’ की दुनिया में एक अलग ही पहचान है। जिस वजह पूरी दुनिया ताजमहल की दिवानी है। देश-विदेश से लाखों...

आगराः प्रेम की निशानी कहे जाने वाले ताजमहलकी दुनिया में एक अलग ही पहचान है। जिस वजह पूरी दुनिया ताजमहल की दिवानी है। देश-विदेश से लाखों पर्यटक ताज देखने के लिए प्रतिदिन आगरा आते हैं। मगर क्या आपने कभी फूलों का ताजमहल देखा है? ताजनगरी से अद्भुत कलाकारी सामने आई है। जहां सर्किट हाउस में लगी फूलों की प्रदर्शनी में देशी-विदेशी फूलों से ताजमहल बनाया गया है।

बता दें कि उद्यान विभाग की इस प्रदर्शनी को लोकप्रिय बनाने के लिए इस बार अद्भुत प्रयोग किए गए हैं। प्रदर्शनी में हजारों छात्र-छात्राएं पहुंचे तो फूलों वाले ताजमहल को देख दंग रह गये। फूलों वाले ताजमहल को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इसे देख लोग इसके साथ सेल्फी लेने से भी नहीं चूके। प्रदर्शनी स्थल पर फूलों का ताजमहल बनाने के साथ-साथ फूलों के ऊंट, फूलों के घोड़े, फूलों के मोर बनाये गये हैं। विद्यार्थियों के ग्रुप में फूलों वाले ताजमहल के साथ तस्वीरें खिंचाने की होड़ मच गयी। पुष्प प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक देसी-विदेशी पुष्प, सब्जियां और फलों को प्रदर्शित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!