अखिलेश बोले- जब जात देखकर अधिकारी हटाए जा सकते हैं तो ... फंसाए नहीं जा सकते

Edited By Ramkesh,Updated: 31 Aug, 2024 03:08 PM

akhilesh said when officers can be removed on the basis of caste then

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ने एक बार फिर  उपचुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब जाति देखकर अधिकारी हटाए जा सकते हैं तो क्या जाति देखकर आदमी फंसाए नहीं जा...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ने एक बार फिर  उपचुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब जाति देखकर अधिकारी हटाए जा सकते हैं तो क्या जाति देखकर आदमी फंसाए नहीं जा सकते हैं।

आप को बता दें कि यूपी विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से अधिकारियों के तबादलों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इतना ही नहीं, इसके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की गई है। इसके बावजूद भी PDA इन्हें(भाजपा) हराएगा। इतना ही नहीं, फर्रुखाबाद आत्महत्या मामले पर अखिलेश ने कहा, 'केवल फर्रुखाबाद ही नहीं, आज उत्तर प्रदेश में अगर आप अखबार उठाएंगे तो कई शहर हैं, जहां ऐसी ही शर्मनाक घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। लगातार चेन स्नेचिंग हो रही है, व्यापारियों की हत्या हो रही है। फर्रुखाबाद में हुई घटना से पहले कन्नौज में भी ऐसी ही घटना हुई थी। पुलिस जो कहानी बता रही है, उसे परिजन स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। सरकार सो रही है और कानून व्यवस्था शून्य हो गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज लोकसभा के सभी लोगों ने समाजवादी पार्टी की मदद की। इसके लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं। जनता ने भाजपा को चुनाव में हराया। पीडीए, इंडिया गठबंधन की रणनीति का नतीजा यह हुआ कि भाजपा बहुत पीछे रह गई।

उन्होंने कहा कि पता नहीं लखनऊ में बैठे लोगों को लाल रंग से नफरत क्यों है। लाल रंग हमारे देवताओं से जुड़ा है और भावनाओं से भी जुड़ा है और हमारे मुख्यमंत्री भावनाओं को नहीं समझ सकते। भावनाओं को समझने के लिए उन्हें बहुत सोचना पड़ेगा और उन्होंने कभी सद्भाव नहीं देखा, न ही उन्होंने दुनिया का भाईचारा देखा, इसलिए वे लाल रंग के खिलाफ बोल रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!