अखिलेश का BJP पर हमला, कहा- कृषि कानून किसानों के लिए ‘डेथ वॉरंट’, सरकार बताए कहां मिलेगी MSP

Edited By Umakant yadav,Updated: 29 Dec, 2020 03:18 PM

akhilesh attacks bjp agriculture law called for farmers death warrant

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैय्या राणा सहित गोंडा के बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम और बसपा के मुख्य कोऑर्डिनेटर रमेश गौतम ने सपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा...

लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैय्या राणा सहित गोंडा के बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम और बसपा के मुख्य कोऑर्डिनेटर रमेश गौतम ने सपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साध है। अखिलेश ने कहा कि केंद्र के नए कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वॉरंट है। इससे किसान बर्बाद होगा। बीजेपी का तरीका साफ है, मंडियों का काम रोक दिया है। मंडियों पर नजर है कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों को कैसे फायदा दिया जाए।

PunjabKesari
BJP सरकार किसी को भी आतंकवादी बना सकती है
अखिलेश ने प्रेस वार्ता में कहा कि देश में किसी पर इतने मुकदमें नहीं लिखे गए जितने बीजेपी ने समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगा दिए। बीजेपी के खिलाफ जो बोलता है उसे झूठे मुकदमें में फंसा दिया जाता है। सरकार किसी को भी आतंकवादी बना सकती है। सरकार कह रही है कि किसानों को एमएसपी देगें, लेकिन कहां मिलेगा बताएं? इनका दिल बहुत छोटा है। जनता के सामने नहीं कह पा रहे हैं कि कानून पक्ष में है या किसानों के लिए डेथ वॉरंट तैयार किया है। यह सरकार झूठी है। 
PunjabKesari
2022 में सपा सरकार बनने पर NRC पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे
वहीं 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार ऐतिहासिक बदलाव होने वाला है। उन्होंने कहा कि छोटे दलों से तालमेल की गुंजाइश रखेंगे। हमारी सरकार बनने पर एनआरसी पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अर्थव्यवस्था को खराब कर दिया है। सरकार किसानों को धोखा दे रही है। हाथरस मामले पर सरकार झूठी साबित हुई है। भाजपा सपा के कार्यों पर ही काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार का अपना विजन नहीं है तभी गोरखपुर में मेट्रो नहीं बन पा रही। बाकी जगह सपा के विजन पर मेट्रो बन रही।

किसानों को वो MSP मिलनी चाहिए जिससे आय दोगुनी हो
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सिर्फ नफरत की राजनीति कर रही है। पश्चिम बंगाल के जनता से अपील करता हूं की भाजपा को हराये। भाजपा सरकार जब तक रहेगी तब तक लोकतंत्र को नहीं बचाया जा सकता। किसानों को वो एमएसपी मिलनी चाहिए जिससे किसानों की आय दोगुनी हो।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!