विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मिशन 80 की तैयारी में जुटी भाजपा, मतदाताओं को जोड़ने के लिए बनाई नई रणनीति

Edited By Pooja Gill,Updated: 05 Dec, 2023 10:56 AM

after victory in assembly elections

Lok Sabha Election 2024: तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में जीत शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बहुत खुश है। अब पार्टी ने मिशन 2024 को पाने...

Lok Sabha Election 2024: तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में जीत शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बहुत खुश है। अब पार्टी ने मिशन 2024 को पाने की तैयारी शुरु कर दी है। इसी के मद्देनजर सोमवार को जिला कार्यालय में पार्टी की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर बात हुई और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी गई।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। भाजपा इस चुनाव में 80 की 80 सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। इसके लिए पार्टी जोरों शोरों से तैयारियां कर रही है। कल हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा, अब हम सब को लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगना है। वोटर महा चेतना अभियान के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ा जाए। पार्टी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की है। यह 20 दिसंबर तक चलेगी। इसके जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ फीडबैक भी लेना है। बैठक में कार्यकर्ताओं को कहा गया कि देश मोदीमय है। हम सब संगठित होकर कार्य करेंगे तो लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे।

यह भी पढ़ेंः माफिया Atiq Ahmed के परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, इसी सप्ताह कुर्क होगी पत्नी, बहन और गैंग के शूटर अरमान की संपत्ति

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः 'विधानसभा चुनाव के नतीजों से सबक ले कांग्रेस': शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने तीन राज्यों के चुनाव परिणामों से कांग्रेस को सबक लेने की नसीहत दी है। शिवपाल यादव ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम से कांग्रेस को सबक लेना चाहिए। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन को मजबूत करके ही चुनाव लड़ना चाहिए। हमारे सभी लोग समीक्षा करेंगे। जो भी रिजल्ट आया है, जनता का जनादेश है। सबको स्वीकार करना पड़ेगा।

   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!