'विधानसभा चुनाव के नतीजों से सबक ले कांग्रेस': शिवपाल सिंह यादव

Edited By Pooja Gill,Updated: 05 Dec, 2023 09:28 AM

congress should learn a lesson

बलिया: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने तीन राज्यों के चुनाव परिणामों से कांग्रेस को सबक लेने की नसीहत दी है। शिवपाल यादव ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम से कांग्रेस...

बलिया: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने तीन राज्यों के चुनाव परिणामों से कांग्रेस को सबक लेने की नसीहत दी है। शिवपाल यादव ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम से कांग्रेस को सबक लेना चाहिए। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन को मजबूत करके ही चुनाव लड़ना चाहिए। हमारे सभी लोग समीक्षा करेंगे। जो भी रिजल्ट आया है, जनता का जनादेश है। सबको स्वीकार करना पड़ेगा।

योगी सरकार फेल हैः शिवापाल यादव
2024 के लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि इसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बना है। सभी राष्ट्रीय नेता बातचीत करेंगे और चुनाव की तैयारी करेंगे । उन्होंने यह पूछे जाने पर कि क्या बसपा को साथ लिए बगैर उत्तर प्रदेश में भाजपा को शिकस्त दी जा सकती है। बसपा सुप्रीमो मायावती पहले भाजपा से दूरियां बनाएं। सपा उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने में सक्षम है। उन्होंने योगी सरकार को हर मोर्चे पर फिसड्डी करार दिया और कहा कि योगी सरकार फेल है। 30 फीसदी बजट भी खर्च नहीं कर पाई। कानून व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है।

यह भी पढ़ेंः तीन राज्यों में BJP की प्रचंड जीत पर बोले अखिलेश यादव- 'भाजपा जैसी पार्टी से मुकाबला करना है तो....'
विपक्ष के मध्य प्रदेश में भाजपा को चुनाव जीतने से रोकने में विफल रहने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  कहा कि जो पार्टियां भारतीय जनता पार्टी जैसी बड़ी पार्टी से लड़ना चाहती हैं, उन्हें बहुत तैयारी करनी होगी और अनुशासन में रहना होगा। उन्होंने कहा कि नतीजे जो भी होंगे, राजनीतिक दल उन्हें स्वीकार करेंगे। अखिलेश यादव ने सोमवार को वाराणसी में कहा कि  राजनीति में हम लोग निराश नहीं हैं, लोकतंत्र में ऐसे परिणाम आते रहते हैं। मान लीजिए जिस लोकसभा क्षेत्र में मैं बैठा हूं, वहां पांच लाख वोटों से भारतीय जनता पार्टी जीत जाती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!