AI से बनाई रेलवे अफसर की न्यूड फोटो, मांगी 15 लाख की रंगदारी... हाईटेक ब्लैकमेलर युवती अरेस्ट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Sep, 2026 08:44 AM

girl arrested for blackmailing railway officer using ai deepfake

उत्तर प्रदेश के झांसी में रेलवे के एक सीनियर अफसर को AI से बनी न्यूड फोटो भेजकर 15 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस हाईटेक ब्लैकमेलिंग के आरोप में प्रयागराज से 27 साल की युवती मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी को गिरफ्तार....

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी में रेलवे के एक सीनियर अफसर को AI से बनी न्यूड फोटो भेजकर 15 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस हाईटेक ब्लैकमेलिंग के आरोप में प्रयागराज से 27 साल की युवती मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती मूल रूप से हुबली (कर्नाटक) की रहने वाली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी का है। रेलवे अफसर की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी लड़की के कब्जे से 2 स्मार्ट मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल फेक फोटो बनाने और ब्लैकमेलिंग में किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:- 4 बाइकों से आए 10 हमलावर, बर्तन व्यापारी की पीट-पीटकर ले ली जान... 2 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़की 13 जनवरी 2026 से ही रेलवे अफसर और उनके परिवार को अलग-अलग तरीके से डराकर पैसे वसूल रही थी। पीड़ित परिवार बदनामी के डर से पहले भी उसे कुछ रकम दे चुका था। मामले ने 31 जुलाई 2026 को भयानक मोड़ लिया। आरोपी युवती ने रेलवे अधिकारी की AI टूल से एक आपत्तिजनक फोटो तैयार की और उसे सीधे उनकी पत्नी के व्हाट्सएप पर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने तस्वीर डिलीट करने के बदले 15 लाख रुपए की डिमांड रख दी।

शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी सिर्फ अफसर की फोटो तक ही सीमित नहीं रही। उसने धमकी दी कि उसके पास परिवार की अन्य अविवाहित लड़कियों की भी आपत्तिजनक फोटो हैं। अगर पैसे नहीं मिले, तो वह इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर पूरे परिवार को समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगी। इतना ही नहीं, उसने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें:- सोशल मीडिया विवाद में व्यापारी की ह/त्या: एक्शन में योगी सरकार, 3 अरेस्ट... SO और चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज

बताया जा रहा है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर रेलवे अफसर की पत्नी नवाबाद थाने पहुंचीं और एफआईआर दर्ज कराई। झांसी एसएसपी के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम ने जब सर्विलांस की मदद ली, तो आरोपी युवती की लोकेशन प्रयागराज में मिली। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

झांसी पुलिस अब आरोपी के पास से मिले लैपटॉप और मोबाइलों को फॉरेंसिक लैब भेजने की तैयारी में है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती ने किस AI ऐप/टूल का इस्तेमाल फोटो बनाने में किया था और क्या इस ब्लैकमेलिंग गिरोह में उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!