Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Feb, 2026 02:09 PM

बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर ने कथित रूप से पारिवारिक कलह के चलते अपने आठ साल के बेटे के सामने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मृतक की पहचान संदीप कुमार (42) के रूप में हुई है जो मसौली...
Barabanki News : बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर ने कथित रूप से पारिवारिक कलह के चलते अपने आठ साल के बेटे के सामने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मृतक की पहचान संदीप कुमार (42) के रूप में हुई है जो मसौली थाना क्षेत्र के देवकलिया गांव के रहने वाले थे और मौलाबाद गांव में उनका अपना नर्सिंग होम है।
संदीप के पिता सूर्य प्रकाश ने बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी आरती के वजह से मानसिक रूप से परेशान रहता था तथा बहू इससे पहले तीन-चार बार घर छोड़कर जा चुकी थी। सूर्य प्रकाश ने कहा कि करीब तीन-चार महीने पहले ही अदालत में दोनों की सुलह हुई थी, रोज की तरह बुधवार को भी दोनों में विवाद हुआ था तथा बृहस्पतिवार को सुबह सूचना मिली कि बेटे ने फांसी लगा ली है। मसौली के थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : 'हमारी सरकार है, जो चाहे करेंगे', SSP आवास से 100 मीटर दूर 'यूपी सरकार' लिखी कार से खतरनाक स्टंट! खतरे में लोगों की जान... Video Viral
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के वीआईपी इलाके में कानून को खुलेआम चुनौती देने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एसएसपी आवास के बेहद करीब चलती कार के बोनट पर बैठकर युवक ने खतरनाक स्टंट किया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और राहगीरों की जान खतरे में पड़ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है .... पढ़ें पूरी खबर ....