देवरिया से सपा नेता पिन्टू सिंह समेत 8 लोग बदमाश घोषित, पुलिस ने लगाया 25-25 हजार का इनाम

Edited By Mamta Yadav,Updated: 14 Apr, 2022 10:13 AM

8 people including sp leader pintu singh from deoria declared crooks

उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में देवरिया सदर सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार रहे अजय प्रताप सिंह उर्फ पिन्टू सिंह सहित 8 लोगों को एक आपराधिक मामले में पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घोषित कर दिया है।

देवरिया: उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में देवरिया सदर सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार रहे अजय प्रताप सिंह उर्फ पिन्टू सिंह सहित 8 लोगों को एक आपराधिक मामले में पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घोषित कर दिया है। 
      
PunjabKesari
देवरिया के पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि गत 03 मार्च को गौरीबाजार क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने जानलेवा हमला सहित अन्य आपराधिक धाराओं के आरोपी श्रीप्रकाश सिंह उफर् नत्थू सिंह, अजय प्रताप सिंह उफर् पिन्टू सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, पिन्टू यादव, हर्ष शर्मा, रघुराज प्रताप सिंह, राजू सिंह और धनेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने इन्हें 25-25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घोषित कर दिया।       

गौरतलब है कि अजय प्रताप सिंह विधानसभा चुनाव में देवरिया सदर सीट से सपा के उम्मीदवार थे। उनके दिवंगत पिता जनमेजय सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर 2017 में देवरिया सदर से विधायक चुने गये थे। पिता के निधन के बाद हुए उपचुनाव में पिन्टू सिंह ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के उम्मीदवार सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के खिलाफ बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ा। चुनाव में उनको पराजय का सामना करना पड़ा था।       

इसके बाद हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पिन्टू सिंह को सपा उम्मीदवार के रूप में देवरिया सदर सीट से भाजपा के शलभ मणि त्रिपाठी से पराजय का सामना करना पड़ा। जिस मामले में पिन्टू सहित अन्य लोगों को इनामी बदमाश घोषित किया गया है, वह घटना मतदान के एक दिन बाद की बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!