किराए का कमरा, प्रिंटर और 5वीं पास मास्टरमाइंड: 50, 100 और 500 की नकली करेंसी के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Sep, 2026 11:35 AM

kanpur fake currency printing mastermind found to be 5th pass

उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने जाली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 2 लाख 4 हजार 650 रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। हैरान करने वाली...

Kanpur News: उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने जाली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 2 लाख 4 हजार 650 रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस हाईटेक नेटवर्क का मास्टरमाइंड महज 5वीं पास है, जो किराए के कमरे में प्रिंटर और खास पेपर की मदद से 50, 100 और 500 रुपए के जाली नोट तैयार कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100-100 रुपए के 1,991 नोट, 50 रुपए के 71 नोट और 500 रुपए के 4 नकली नोट जब्त किए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई रेल बाजार थाना पुलिस ने सटीक मुखबिरी के आधार पर की है। गिरोह के सदस्य रेल बाजार इलाके में रामलीला मैदान के पास एक किराए का कमरा लेकर जाली नोट छापने की फैक्ट्री चला रहे थे। पुलिस ने जब वहां अचानक रेड मारी, तो मौके से तीनों आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को जाली नोटों के अलावा एक प्रिंटर, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला खास कागज, इंक कंटेनर, कैंची, पेपर कटर और तराजू जैसी सामग्री बरामद हुई है।

ये भी पढ़ें:- एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर रोकी छात्रा, अश्लील हरकत करते रंगे हाथों पकड़ा गया टीचर... भाई ने की जमकर धुनाई

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी असली नोटों के बदले 3 गुना जाली नोट देने का धंधा भी करते थे। यह गिरोह भीड़भाड़ वाले बाजारों, छोटी दुकानों और खासकर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन व आसपास के स्टेशनों पर इन नोटों को खपाता था। स्टेशन पर यात्रियों की आपाधापी और दुकानदारों की जल्दबाजी का फायदा उठाकर ये आरोपी जाली करेंसी आसानी से चला देते थे।

पकड़े गए तीनों आरोपी पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं और उनका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है:-
- शेर सिंह (52 वर्ष): गिरोह का मास्टरमाइंड, जो उन्नाव के बांगरमऊ का रहने वाला है। यह केवल 5वीं पास है लेकिन प्रिंटर से हुबहू नकली नोट छापने में माहिर है। इस पर 4 मुकदमे दर्ज हैं।
- रोशन अली (24 वर्ष): मूल निवासी बलरामपुर। इस पर रंगदारी और धोखाधड़ी समेत 7 केस दर्ज हैं।
- सोमनाथ उर्फ सोमिल गुप्ता (36 वर्ष): मूल निवासी जालौन। इस पर भी 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:- 13 की दुल्हन और 20 का दूल्हा, जयमाला से ठीक पहले पुलिस की रेड... सेहरा बांधे ही उल्टे पांव भागा दूल्हा

बताया जा रहा है कि कानपुर पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि यह गिरोह कब से नकली नोट छापने का काम कर रहा था और अब तक बाजार में कितने लाख रुपए की जाली करेंसी खपाई जा चुकी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस सिंडिकेट में इनके साथ और कौन-कौन से मददगार या सप्लायर जुड़े हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!